गिद्दी : पीट मीटिंग का किया आयोजन
गिद्दी | सीएमडब्ल्यूयूने रेलीगढ़ा वर्कशॉप में बुधवार को पीट मीटिंग का आयोजन किया। पीट मीटिंग को संबोधित करते हुए बैजनाथ मिस्त्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कोयला उद्योग में 10 प्रतिशत विनिवेश करने का फैसला गलत मजदूर विरोधी है। मजदूरों को इस फैसले के विरोध मिलकर करना चाहिए। मौके पर विजेंद्र प्रसाद, महादेव मांझी, बैजनाथ यादव समेत दर्जनों मजदूर मौजूद थे।