पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहादत दिवस सफल बनाने का निर्णय

शहादत दिवस सफल बनाने का निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | गिद्दीपंचायत के टेहराटांढ़ में गिद्दी वाशरी लोकल सेल मजदूरों की बैठक बुधवार को हुई। इसमें मासस के मजदूर नेता मिथिलेश सिंह मौजूद थे। गिद्दी ट्रेकर स्टेंड में आगामी 28 सितंबर को शहीद लाल मोहन बेदिया के शहादत दिवस को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। मिथिलेश सिंह ने कहा कि लाल मोहन बेदिया झारखंड के मजदूर किसान की लड़ाई लड़ते शहीद हो गए। उनके शहादत दिवस में शामिल होकर मजदूर किसान की लड़ाई जारी रखने की संकल्प लेने की जरूरत है। अध्यक्षता धनु महतो ने की। मौके पर सैनाथ गंझू, लोदो मुंडा, राजेंद्र गोप, आरडी मांझी, शहीद अंसारी, अमृत राणा, महाबीर बेदिया, उमेश राम, हरि प्रसाद, आशीष करमाली, महादेव महली, सुनील गंझू, काली मांझी, कैलाश महतो, कार्तिक मांझी, अनवर अंसारी, इस्लाम, मैनेजर महतो, ललित महतो, लगत बेदिया, रामकिशुन, मेहीलाल महतो, गोविंद महतो आदि मौजूद थे।