दो स्थानों पर लाभुक समिति का चयन
गिद्दी | डाड़ीपंचायत के डाड़ी सतकड़िया में मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ निर्माण योजना के तहत बनने वाले दो पीसीसी पथ के लिए लाभुक समिति के चयन को ले ग्राम सभा बुधवार को हुई। मुखिया यशोदा देवी ने बताया कि डाड़ी में आरइवो रोड से तापेश्वर प्रजापति के घर तक एक लाख 74 हजार 900 रुपए के लागत से दो सौ फीट पीसीसी पथ सतकड़िया में हीरक रोड से सतकड़िया टोला तक करीब चार लाख की लागत से साढ़े तीन सौ फीट पीसीसी पथ बनाया जाएगा। पीसीसी पथ निर्माण के लिए सर्वसम्मति से लाभुक समिति का चयन किया गया। डाड़ी में अध्यक्ष शिवनंदन लाल सचिव संतोष राम को बनाया गया है। जबकि निगरानी समिति में अमित राम, विजय राम, अशोक लाल, लाजवंती देवी, पांडो लाल को रखा गया है। इधर, सतकड़िया में अध्यक्ष कालीदास मांझी सचिव राजेश मुर्मू, निगरानी समिति में बाबूलाल मांझी, महेंद्र मांझी, बहाराम मांझी, डेमनी देवी, अंजनी देवी को रखा गया है। इस अवसर पर वार्ड सदस्य किरण देवी, देवचंद महतो, राजकुमार लाल, महेश ठाकुर, मुनेश्वर राम, किशोर राम, चंचल लाल, मो. शमीम, पंचायत सेवक सुरेंद्र महतो, रोजगार सेवक कामना प्रसाद आदि मौजूद थे।