- Hindi News
- पहली कढ़ाई की 51,786 दूसरी कढ़ाई की 49,786 बोली लगी
पहली कढ़ाई की 51,786 दूसरी कढ़ाई की 49,786 बोली लगी
नूरी मस्जिद की छत ढलाई को ले समारोह का आयोजन
भास्करन्यूज | गिद्दी
गिद्दीसी मस्जिद के पास रविवार को नूरी मस्जिद की छत ढलाई को ले समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उपस्थित लोगो ने मस्जिद के छत ढलाई के लिए पहली से लेकर पांचवीे कढ़ाई तक की बोली लगाई। पहली कढ़ाई की बोली मो. इस्लाम रैन उसके पुत्र एनामुल रैन (रांची) ने 51,786 लगाकर रुपए में खरीदा।
इसी तरह दूसरी कढ़ाई अब्दुल जब्बार उनके पुत्र शहजाद ने 49,786 रुपए, तीसरी कढ़ाई नूरी मस्जिद के सचिव सैफृल हक 25,786, चौथी कढ़ाई सुभानी मियां ने 22,786 पांचवीं कढ़ाई मो. शेराज ने 11,786 रुपए की बोली लगाकर खरीदा। समारोह की अध्यक्षता हाफिज अजमल ने की। इस अवसर पर कारी मुश्ताक, हफीज अजहर अल्ताफ, कारी मनऊर, मोलाना सिद्धकी, हाफिज नजमुल हक, महबूब अलवी, हाफिज गुलाम ताहा, हाजी मौलवी मुबारक, मोनाजिर हुसैन, शहनवाज खान, युसुफ, साजिद, सद्दाम, शब्बू, तौफिक, अफजल, वसीम, इम्तियाज, नायब, शमीमुलहक, मो. खुर्शीद, एनाम, अनवर, सहाबुद्दीन, आशिक, मोनू सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
कढ़ाई के साथ खड़े लोग।