पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जामताड़ा के करीगर बना रहे भव्य पंडाल

जामताड़ा के करीगर बना रहे भव्य पंडाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी में दिखेगा अक्षरधाम मंदिर

चितरपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में दुर्गापूजा की तैयारी शुरू, रजरप्पा का पूजा पंडाल लेने लगा है आकार

चितरपुरसहित आसपास के क्षेत्रों में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू हो गई हैं। रजरप्पा स्थित दुर्गा मंडप में इस बार कोलकाता के एक भव्य मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है। पंडाल निर्माण के लिए लगभग एक दर्जन मजदूर दिनरात लगे हुए है। जिसके कारण पूजा पंडाल आकार लेने लगा है। पंडाल निर्माण के कार्य में लगे जामताड़ा के कारीगर सनाउल अंसारी ने बताया कि पूजा से पूर्व हीं पंडाल निर्माण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यहां कोलकाता के एक भव्य मंदिर का प्रारूप तैयार किया जा रहा है। जिसकी ऊंचाई लगभग 70 फीट होगी।

यहां लगभग तीन लाख 45 हजार रुपए की लागत से भव्य पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा समिति के सचिव चितरंजन दास चौधरी ने बताया कि पूजा पंडाल के पास मेले का भी आयोजन किया जाएगा। जिसमें कई तरह के झूले भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दी जाएगी। इसके लिए सीसी टीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। साथ हीं रजरप्पा पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी के साथ हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखेंगे। इधर चितपुर के मायल बाजार, जवाहर रोड कुर्मी मुहल्ला में भी दुर्गा पूजा समिति द्वारा मां दुर्गा की पूजा अर्चना की तैयारी शुरू कर दी गई है। यहां आकर्षक विधुत सज्जा भव्य प्रवेश द्वारा भी बनाएं जा रहें है। मंदिरों में रंगरोगन का कार्य भी पूरे जोर शोर से किया जा रहा है। इसके अलावा इन मंदिरों में बाहर से आए कारीगरों द्वारा मूर्ति बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया है।

नयानगरमें दिखेगा भव्य काली मंदिर का प्रारूप

बरकाकाना| जिलाभर में भव्य पूजा पंडाल मेले के लिए प्रसिद्ध नयानगर श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष 53 वर्षगांठ धूमधाम से मना रहा है। जहां इस वर्ष भक्तों को पंडाल के रूप में भव्य काली मंदिर का प्रारूप देखने को मिलेगी। पूरे कार्यक्रम की जानकारी रविवार को अतिथिगृह में केंद्रीय कर्मशाला महाप्रबंधक सह पूजा कमेटी अध्यक्ष एम के श्रीवास्तव ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में नयानगर दुर्गा पूजा प्रसिद्घ है। अपनी प्रसिद्धि के अनुरूप इस वर्ष भी लगभग चार लाख पच्चीस हजार की लागत से नये अंदाज में पंडाल निर्मा