भगवान बिरसा प्रतिमा पर माल्यार्पण
गिद्दी | रैयतविस्थापित मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष फागू बेसरा केंद्रीय महासचिव सैनाथ गंक्षू ने रविवार को गिद्दी सी ट्रेकर स्टैंड में भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके साथ ही दोनों ने गिद्दी सी वाशरी कॉलोनी स्थित महेश बेदिया के प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। इस दौरान रैविमो के सदस्यों ने गिद्दी स्थित बिरसा स्पोर्टिंग क्लब में अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद रैविमो कार्यकर्ता सयाल मोर्चा के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने चले गए। इस अवसर पर आरडी हांसदा, महादेव महली, रंजीत बेसरा, लखनलाल महतो, आशीष करमाली, तूफानी राम, शिवजी, सुनील, चंदन महली, बास गंझू, मनोज सोरेन आदि मौजूद थे।