पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हजारीबाग की टीम ने किया निरीक्षण

हजारीबाग की टीम ने किया निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | गिद्दीडाड़ी थाना के नए भवन का निरीक्षण रविवार को हजारीबाग से आई तीन सदस्यीय टीम ने किया। हजारीबाग एसपी मनोज कौशिक के निर्देश पर गठित टीम के सदस्य हजारीबाग डीएसपी सतीष चंद्र झा, सार्जेंट मेजर राजेंद्र कुमार सिंह तथा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन के एसडीइ मनोज कुमार ने नए थाना भवन का निरीक्षण किया। सदस्यों ने बताया कि इसके पहले 4 जुलाई को निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया था। जिसमें मामूली कमी को ठेकेदार को दूर करने को कहा गया था। कमी दूर हुई है कि नहीं इसकी बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि नए थाना भवन में जल्द शिफ्ट किया जा सके। उल्लेखनीय है कि लगभग दो- दो करोड़ की लागत से दोनों थाना भवन बनवाया जा रहा है। इस अवसर पर गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद, निर्मल सिंह आदि मौजूद थे।