पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेदिया के सपनाें को पूरा करेंगे : कुमार महेश

बेदिया के सपनाें को पूरा करेंगे : कुमार महेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामीणविकास समिति गिद्दी ने रविवार को शहीद लालमोहन बेदिया का शहादत दिवस उनके पैतृक गांव कुरकुट्टा में मनाया। संबोधित करते हुए भाजपा नेता महेश सिंह ने कहा कि लाल मोहन बेदिया झारखंड आंदोलनकारी थे, परंतु झारखंड बनने से पूर्व उनकी हत्या कर दी गई। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए जो सपना देखा था उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। इसके पूर्व भाकपा नेता नेमन यादव ने झंडोत्तोलन किया। तत्पश्चात महेश सिंह शहीद बेदिया की प|ी लालमुनि देवी ने माल्यार्पण किया। इसके बाद शहीद बेदिया की प|ी लालमुनि देवी ने पूजा अर्चना माल्यार्पण किया। मौके पर हुकुमनाथ महतो, सतीष सिंह, अरुण सिंह, देवनाथ महली, अनिल बेदिया सुरेश बेदिया, रमेश महली, प्रदीप रवानी, उमेश बेदिया, कुमेश बेदिया, रमेश बेदिया, दिनेश बेदिया, राकेश बेदिया, कुंदन बेदिया, बालेश उपस्थित थे।

ईमानदारीके प्रतीक थे लालमोहन : मिथिलेश

गिद्दी| दुर्गामंडपमें मार्क्सवादी समन्वय समिति के केंद्रीय सचिव मिथिलेश सिंह की उपस्थिति में लालमोहन बेदिया का शहादत दिवस मनाया गया।

मिथिलेश सिंह ने कहा कि लालमोहन बेदिया ईमानदारी के प्रतीक थे, परंतु आज झारखंड में लुट मची हुई है। सभा को सैनाथ गंझू, आरडी मांझी, बसंत कुमार,राजेंद्र गोप, लोदो मुंडा, मथुरा प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर शहीद अंसारी, मीना देवी, उमेश राम, तुफानी राम, कैलाश महतो, महादेव महली, सुनील गंझू, आशीष करमाली, रामू सिंह, मनोज महतो, अमृत राणा, मनीष किस्कू, धनु महतो, कार्तिक मांझी, दुर्गा हांसदा, पुनीत महतो, अनन्या मुखर्जी, गणेश पीटर, बासुदेव गंझू, सन्नी गंझू, विनोद मुंडा सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

जुलूस में शामिल मासस नेता कार्यकर्ता।