वेतन को लेकर झामुमो ने ठप कराया डिस्पैच
गिद्दी | झामुमोगिद्दी सी परियोजना के निजी सुरक्षाकर्मियों ने रविवार की सुबह छह बजे परियोजना का डिस्पैच ठप कर दिया। आंदोलनकारी गिद्दी सी परियोजना के निजी सुरक्षाकर्मियों का छह माह का बकाया वेतन भुगतान कराने समेत कई मांग कर रहे थे। बाद में अरगड्डा महाप्रबंधक एसएस अहमद ने निजी सुरक्षाकर्मियों का बकाया वेतन का चेक सोमवार को काटे जाने गिद्दी सी लोकल सेल में गाड़ी की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद आंदोलनकारियों ने आंदोलन वापस ले लिया। डिस्पैच ठप कराने वालों में लखनलाल महतो, राजेश टुडू, शिवजी बेसरा, कालीदास मांझी, बबलू मांझी, अरुण लाल, प्रकाश मांझी, राजेश सोरेन, रमेश बेसरा, मनोज साव, राज शामिल थे।