पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अंतर सदनीय क्विज का आयोजन

अंतर सदनीय क्विज का आयोजन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएवी गिद्दी शनिवार को महात्मा नारायण दास ग्रोवर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विद्यालय के पांच सदन ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दयानंद सदन के अंशु राज, सौरव राउत राय, नताश रिशभ सिन्हा, अविनाश कुमार को प्रथम स्थान, विवेकानंद सदन के शोएब मलिक, विवेक कुमार सिंह, आदित्य स्वरूप, कुमार अभिनव और अंजलि को द्वितीय और एनडी ग्रोवर सदन के पीयूश कुमार, अब्दुल मजीद, अमन कुमार, अनुज कुमार सिंह, आर्यन सिंह, हंसराज सदन के आदित्य कुमार, संस्कृति सिंह, सुप्रियो चौधरी, सुषमा कुमारी, सरस्वती और श्रद्धानंद सदन के कुमार सामरथ, शिशु राज, ऋृतु सिंह, शिवम कुमार, श्रीसा सुमन राउत को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया।

विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार सिन्हा ने प्रथम स्थान पाने वाले को पांच सौ रुपए, द्वितीय को तीन सौ और तीसरा स्थान पाने वाले बच्चों को दो सौ रुपए देकर पुरस्कृत किया। इसके पूर्व विद्यालय के प्राचार्य ने महात्मा नारायण दास ग्रोवर के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। हवन भी किया गया। मौके पर प्राचार्य ने कहा कि महात्माजी के कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा की जानकारी बच्चों को दी। साथ ही उन्हें महान शिक्षाविद और समाजसेवी बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

सफल प्रतिभागियों के साथ मौजूद प्राचार्य और शिक्षक।