- Hindi News
- लोकल सेल में हक दिलाने की मांग, सौंपा पत्र
लोकल सेल में हक दिलाने की मांग, सौंपा पत्र
संथाली रैयत मूल विस्थापितों ने एक हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र गिद्दी सी पीओ को दिया है। जिसमें लोकल सेल में हक अधिकार दिलाने की मांग की है। दिए गए मांग पत्र में कहा गया है कि रैयत मूल विस्थापितों का रोजगार और आर्थिक उत्थान के लिए गिद्दी सी लोकल सेल में संथाली मूल विस्थापितों को तीन दंगल दिया गया था, परंतु बाद में इन्हें गिद्दी सी परियोजना का रैयत मूल विस्थापित नहीं होने की बात कह काम देने से मना कर दिया गया। जबकि वास्तव में संथाली आदिवासी ही गिद्दी सी के मूल विस्थापित हैं। कहा गया है कि सीसीएल प्रबंधन दस दिनों के अंदर उनका अधिकार नहीं दिलाती है तो 11वें दिन गिद्दी सी रोड सेल का अनिश्चितकालीन चक्का जाम कर दिया जाएगा। मांग पत्र की एक-एक प्रतिलिपि हजारीबाग उपायुक्त, हजारीबाग अनुमंडल पदाधिकारी, सीओ डाड़ी, गिद्दी पुलिस, अरगड्डा महाप्रबंधक आदि को भी दिया गया है। मांग करने वालों में ब्रजेश मरांडी, चंदन मांझी, लालजी मरांडी, सुनील मरांडी, सुरेंद्र, राजेश मरांडी, छोटेलाल मांझी, रतिलाल मरांडी, पतिलाल मरांडी, मनोज मरांडी, सोधन मांझी, सोमर मरांडी समेत 40 लोग शामिल हैं।