- Hindi News
- उत्पाद विभाग ने नष्ट किया महुआ का अवैध जावा
उत्पाद विभाग ने नष्ट किया महुआ का अवैध जावा
जब्त अवैध जावा महुआ के साथ उत्पाद विभाग के अधिकारी और गिद्दी पुलिस।
भास्कर न्यूज | गिद्दी
उत्पाद विभाग हजारीबाग ने शनिवार को गिद्दी बस्ती मंडाटाड़ के एक बंद कमरे में छापामारी कर काफी मात्रा में अर्ध निर्मित 25 गैलन में भरा जावा महुआ और महुआ बरामद किया। बाद में जब्त जावा महुआ और पांच बोरा महुआ को नष्ट कर दिया। साथ ही महुआ शराब बनाने के मिट्टी के उपकरण को भी तोड़ डाला। उत्पाद विभाग के उत्पाद निरीक्षक महेंद्र देव सिंह और अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि नारी मुक्ति मोर्चा गिद्दी की महिलाओं के द्वारा विभाग को सूचना दिया गया था कि हनुमान चौक के स्थित दुकानों में अवैध रूप से देशी और अंग्रेजी शराब की बिक्री की जाती है। जिसके बाद एक टीम गठित कर गिद्दी पुलिस के सहयोग से गिद्दी हनुमान चौक के विक्रांत रवानी के दुकान में छापेमारी की गई। परंतु वहां से कुछ नहीं मिला। बाद में गुप्त सूचना मिला कि गिद्दी बस्ती मंडाटाड़ स्थित एक बंद कमरे में काफी मात्रा में देशी महुआ शराब बनाने की सामाग्री और उपकरण मिले। जहां डालडा के 25 गैलन में अर्ध निर्मित जावा महुवा और पांच बोरा महुआ बरामद किया गया। जिसे बाद में नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में नियम संवत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अवैध समान रखने वाले संचालक का पता लगाया जा रहा है। छापामारी करने वालों में उत्पाद निरीक्षक अनिल शर्मा, महेंद्र देव सिंह, अवर निरीक्षक अजीत कुमार, गिद्दी थाना के सिद्धेश्वर ओझा और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।