- Hindi News
- मासस का मिश्राइन मोढ़ा पंचायत स्तरीय सम्मेलन संपन्न
मासस का मिश्राइन मोढ़ा पंचायत स्तरीय सम्मेलन संपन्न
माससका मिश्राइन मोढ़ा पंचायत स्तरीय सम्मेलन गुरुवार को मिश्राइन मोढ़ा पंचायत भवन में हुआ। सम्मेलन में पर्यवेक्षक के रूप में राजेंद्र गोप, सैनाथ गंझू और आरडी मांझी मौजूद थे। सम्मेलन की शुरूआत हजारीबाग जिला सचिव देवचंद महतो ने झंडोत्तोलन कर किया। तत्पश्चात संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान में तेजी लाने, भूमि अधिग्रहण अध्यादेश 2014, कोयला अध्यादेश और एफडीआई समेत सभी जन विरोधी विधेयक का विरोध करने का निर्णय लिया गया। अंत में मिश्राइन मोढ़ा पंचायत को दो भागों में बांट कर कमेटी गठित की गई। गठित कमेटी में उतरी पंचायत के अध्यक्ष कैलाश महतो और सचिव दासो मरांडी, दक्षिणी पंचायत के अध्यक्ष जयराम बेदिया और सचिव इस्लाम अंसारी को सर्वसम्मति से चुना गया।
साथ ही अध्यक्ष और सचिव को प्रत्येक वार्ड से दो-तीन सदस्य को कमेटी में रख फरवरी माह के अंत तक कमेटी का विस्तार कर लेने की बात कही गई। सम्मेलन की अध्यक्षता कैलाश महतो ने की। जबकि संचालन गिरधारी बेदिया ने किया। मौके पर लोदो मुंडा, बहादुर बेदिया, उमेश राम, सुंदर लाल बेदिया, लालदेव महतो, शहीद अंसारी, महाबीर बेदिया, उमेश बेदिया, महेश बेदिया जैनुल अंसारी, गोधन महतो, जगदीश महतो, कर्मा मांझी, अमर लाल बेदिया, आशा राम बेदिया, रामकिशुन बेदिया, मेहीलाल महतो, जतरू तुरी, फागू बेदिया मोहन महतो आदि मौजूद थे।
सम्मेलन में मौजूद लोग।