पुत्री को किया गया मां के हवाले
गिद्दी | अरगड्डानिवासी सरस्वतिया देवी पति मोहन भुइयां ने अपने भाभी के पुत्री रानी कुमारी को उसकी मां मुनवा देवी पति स्व. प्रभु भुइयां के हवाले कर दिया। मौके पर गिद्दी पुलिस भी मौजूद थी। बताते है कि बीते वर्ष अप्रैल में गिद्दी पुलिस की उपस्थिति में समाज के लोगों ने रानी कुमारी को उसकी बुआ सरस्वतिया देवी को सौंप दिया था। परंतु कुछ दिन बाद से ही मां मुनवा देवी ने अपनी लड़की को वापस दिला देने की गुहार गिद्दी पुलिस से लगाई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्ष को बैठा कर समस्या का समाधान निकालते हुए लड़की को उसके मां के हवाले कर दिया।