- Hindi News
- मासस की रेलीगढ़ा पंचायत कमेटी का हुआ गठन
मासस की रेलीगढ़ा पंचायत कमेटी का हुआ गठन
गिद्दी | माससरेलीगढ़ा पंचायत की बैठक गुरुवार को रेलीगढ़ा में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत और सदस्यता अभियान चलाने पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान रेलीगढ़ा पूर्वी और पश्चिमी पंचायत कमेटी गठित किया गया। पूर्वी पंचायत के अध्यक्ष दशरथ करमाली और सचिव हरमन खलको, पश्चिमी पंचायत के अध्यक्ष अशोक मुंडा और सचिव अरविंद कुमार को बनाया गया। मौके पर धनेश्वर तुरी, जगदीश पासवान, खिरोधर करमाली, नंदनी, सोनी, संगीता आदि मौजूद थे।