पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीओ ने की ओवरलोड डंपरों की जांच

सीओ ने की ओवरलोड डंपरों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाड़ीप्रखंड के बीडीओ सह सीओ सुधीर प्रकाश ने मंगलवार को सीसीएल गिद्दी सी, रेलीगढ़ा गिद्दी वाशरी परियोजना में ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाले डंपरों में ओवरलोड कोयला की जांच की। सीओ सुधीर प्रकाश ने बताया कि झारखंड के मुख्य सचिव के आदेश पर सीसीएल में डंपरों में ओवरलोड की जांच की जा रही है। इस दौरान गिद्दी वाशरी के दो कांटा घरों में वजन कराने आए तीन ओवरलोड डंपरों की जांच की गई तो तीनों डंपरों में क्रमश: सात टन, छह टन साढ़े पांच टन कोयला क्षमता से अधिक पाया गया। जिसकी रिपोर्ट मुख्य सचिव को भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि सीसीएल क्षेत्रों में ओवरलोडिंग कार्य पूरी तरह बंद होगा। मौके पर गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद, एएसआई निर्मल सिंह, सीआई राजकुमार सिंह आदि मौजूद थे।