छह लोगों पर मारपीट कर छिनतई का आरोप
गिद्दी | बड़काचुंबानिवासी बसीर मियां ने मंगलवार को गांव के छह लोगों पर मारपीट कर छिनतई करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी लिखित शिकायत गिद्दी पुलिस से की है। जिसमें कहा है कि सुबह छह बजे वह शौच से वापस घर रहा थे इतने में इदरीश मिया, मनीर मियां, हकीम अंसारी, मन्नान अंसारी, शमीम अंसारी, नसीम अंसारी ने मेरे साथ मारपीट की और मेरे पाॅकेट में रखे 12 सौ रुपए चांदी का लाॅकेट भी छीन लिया। विरोध करने पर सबक सिखाने की धमकी दी।