पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इनमौसा ने गिद‌्दी सी में किया प्रदर्शन

इनमौसा ने गिद‌्दी सी में किया प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विरोध प्रदर्शन करते इनमौसा के लोग।

भास्कर न्यूज . गिद‌्दी

अरगड‌्डा क्षेत्रीय इनमौसा ने शनिवार को गिद्दी सी परियोजना कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। इनमौसा सदस्य ओवरमैन देवेंद्र पिंगुवा के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले अंडर मैनेजर अनिल कुमार को माफी मांगने प्रबंधन से अंडर मैनेजर का अन्यत्र तबादला करने की मांग कर रहे थे।

सदस्यों ने बताया कि बीते 18 सितम्बर की दूसरी पाली में अंडर मैनेजर अनिल कुमार ने ओवरमेन देवेंद्र पिंगुवा को हाईवाल के नीचे मशीन लगाने को कहा। परंतु ओवरमेन ने हाईवाल के नीचे दुर्घटना की आशंका को देख मशीन को हाईवाल के पास लगाने से मना कर दिया। इस पर अंडर मैनेजर ने ओवरमेन को अभद्र भाषा का प्रयोग कर खदान से भगा दिया।

उन्होंने कहा कि जबतक माफी नहीं मांगते तब तक कि अंडर मैनेजर के साथ कोई भी माइनिंग सरदार ड्यूटी नहीं करेगा। प्रदर्शन के बाद इनमौसा सदस्यों प्रबंधन के बीच वार्ता हुई। जिसमें प्रबंधन ने अंडर मैनेजर की ओर से गलती स्वीकार किया तथा दुबारा अंडर मैनेजर द्वारा इस तरह की गलती करने पर उनका तबादला कर देने का आश्वासन दिया। वार्ता में प्रबंधन की ओर से अरगड्डा महाप्रबंधक एसएस अहमद, पीओ उमेश शर्मा, इनमौसा की ओर से सीसीएल इनमौसा के संगठन सचिव राम राज सिंह, मधुसूदन सिंह, प्रेमचंद शर्मा, कृष्ण प्रताप सिंह, देवेंद्र पिंगुवा, महेंद्र यादव, विजयानंद प्रधान, रमेश राजभर, अनिल ठाकुर, लालधारी गंझू, रामजी सिंह, सुशील सिंह, अरविंद सिंह, विजय राम, आशीष सिंह, निकेश प्रताप सिंह, नवीन ठाकुर, रतन खलखो, अजय टोप्पो आदि मौजूद थे।



फोटो34 विरोध प्रदर्शन करते इनमौसा के लोग