- Hindi News
- 28 से चक्का जाम आंदोलन करने का लिया गया निर्णय
28 से चक्का जाम आंदोलन करने का लिया गया निर्णय
गिद्दी | झामुमोके बैनर तले गिद्दी सी वर्कर्स क्लब में सोमवार को निजी सुरक्षाकर्मियों की बैठक हुई। बैठक में बीते छह माह से गिद्दी सी के निजी सुरक्षाकर्मियों को वेतन नहीं दिए जाने पर नाराजगी जताई गई। बैठक में निजी सुरक्षाकर्मियों को 45 सौ के स्थान पर सात हजार वेतन देने, जूता-टोपी टॉर्च देने की मांग की गई। मांग को ले आगामी 23 सितंबर को झामुमो का एक प्रतिनिधि अरगड्डा महाप्रबंधक से मिलेगा। प्रबंधन द्वारा सकारात्मक पहल नहीं किए जाने पर 28 सितंबर को गिद्दी सी परियोजना का चक्का जाम करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता भगवान यादव संचालन नुर हसन ने किया। मौके पर लखनलाल महतो, राजेश टुडू, शिवजी बेसरा, अरूण लाल, अनिल बेसरा, सतेंद्र सिंह, गुलाब साव, अशोक प्रजापति, मुकेश साव, सोनू बेदिया, राज बेसरा, भेरो महतो, प्रयाग कुम्हार, शशिकांत सोरेन, कुलेश्वर यादव आदि मौजूद थे।