पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रांसपोर्टिंग चालू करने पर बनी सहमति

ट्रांसपोर्टिंग चालू करने पर बनी सहमति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी | गिद्दीसी परियोजना कार्यालय में प्रबंधन, प्रशासन, ठेकेदार गिद्दी सी लोकल सेल समिति के बीच सोमवार को वार्ता हुई। वार्ता में गिद्दी सौंदा चलने वाली कोयले की ट्रांसपोर्टिंग कार्य को चालू करने पर सहमति बनी। साथ ही अगली बार टेंडर डालने के समय ठेकेदारों को सेल में कार्यरत मजदूरों के हित का ध्यान रखने की भी बात हुई। वहीं मैथन ललपनिया का ट्रांसपोर्टिंग कार्य वार्ता नहीं होने तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। मालूम हो कि गिद्दी सी परियोजना के ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाले डंपरों में मेनूअल लोडिंग की मांग को ले 18 सितंबर से लोकल सेल समिति ने ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप करा रखा था। वार्ता में प्रबंधन की तरफ से डिप्टी मैनेजर सिक्यूरिटी बिक्रांत मलहान, अरगड्डा जीएम एसएस अहमद, गिद्दी सी पीओ उमेश शर्मा, बीके राठौर, प्रशासन की तरफ से डाड़ी बीडीओ सुधीर प्रकाश, गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद, ठेकेदार की तरफ से राजू गुप्ता, अशोक सिंह, बी सिंह, सेल समिति के तरफ से बबील रैन, प्रेमचंद महतो, दौलत महतो, गोपाल राम, शिवजी बेसरा, मो. ताज आदि मौजूद थे।