कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र शुरू
इन प्रखंडों में भी की गई मां शारदे की पूजा-अर्चना
रामगढ़ में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।
चितरपुर में कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं।
बरकाकाना : आचार्य भुनेश्वर पांडेय द्वारा नयानगर में नवरात्र की पूजा कलश स्थापना किया गया। मौके पर कर्मशाला महाप्रबंधक सह पूजा समिति अध्यक्ष एमके श्रीवास्तव ने पूजा अर्चना की। पूजा में आए आचार्य ओम प्रकाश चौबे, कौशल किशोर पांडेय, विजेंद्र पांडेय, सुबोध पाठक को महाप्रबंधक द्वारा पूजन सामग्री वस्त्र प्रदान किया गया। मौके पर सचिव संजय सिंह, अमरनाथ झा, अजय कुमार, एसके सिंह, आलोक सिंह, राजेश कुमार, मंगल महतो, दिनेश रजक, योगेंद्र सिंह, जोखन साव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
चितरपुर : चितरपुर प्रखंड सहित आसपास के विभिन्न मंदिरों में विधिवत कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्रा शुरू हो गया। इधर, रजरप्पा स्थित लुगू बाबा आश्रम में भी विधि -विधान के साथ नौ कलशों की स्थापना किया गया। गिद्दी : गिद्दी कोयलांचल के गिद्दी, रेलीगढ़ा, गिद्दी सी आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया। इस दौरान गिद्दी दुर्गामंडप में कलश स्थापना तथा रिकवा में कलश यात्रा निकाल कर कलश स्थापना की गई। गिद्दी दुर्गा पूजा भोग समिति द्वारा भोग प्रसाद का वितरण किया गया।
घाटोटांड़ : घाटो, हाउसिंग, चैनपुर, केदला लइयो के पूजा पंडालों में नवरात्र के पहले दिन मां शैल पुत्री की पूजा अर्चना हुई। वहीं केदला तीन नंबर में पुराने मंडप से नये मंडप में विधिवत पूजा अर्चना कर कलश की स्थापना की गई। इस दौरान ललन पांडेय, विपिन शर्मा, धनेश्वर सिंह, विनायक राम, रमेश रवि आदि शामिल थे।
रजरप्पा : शारदीय नवरात्र के पहले दिन छिन्नमस्तिका मंदिर के हवन कुंडो में जलने वाले घी धूप और अगरबत्ती की खुशबू साधकों द्वारा किया जा रहा मंत्र उच्चारण ने पूरे प्रक्षेत्र को भक्तिमय बना दिया है। स्थानीय पुजारी असीम पंडा के अनुसार, शैली पुत्री का आराधना शत्रु नाश और सुख समृद्धि के लिए की जाती है। सीसीएल के सीएमडी गोपाल सिंह भी अनुष्ठान के लिए रजरप्पा पहुंचे। इसके अलावा मांडू भुरकुंडा में भी पूजा हुई।
भास्कर न्यूज | रामगढ़
मंदिरोंमें कलश स्थापना के साथ ही शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया। गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश स्थापना, पूजन की गई। झंडा चौक के माता वैष्णो देव