दुर्घटना में युवक घायल
गिद्दी | गिद्दीसी नयामोड़ के हेसालौंग मोड़ सड़क पर सोमवार की शाम एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे बाइक सवार चंदोल बड़कागांव के अजय भुइयां के सिर में गंभीर चोट आई है। जबकि दूसरा युवक प्यारे भुइयां बाल-बाल बच गया। बाद में हेसालौंग के तारा चौधरी, संतोष यादव और गोविंद भुइयां घायल युवक को गिद्दी अस्पताल पहुंचाया। जहां युवक का प्राथमिक उपचार कर डाक्टर ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। बताते हैं कि अजय भुइयां अपने साथी के साथ अपने ससुर को रांची रोड छोड़ कर वापस घर चंदोल लौट रहा था।