पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 300 सशस्त्र जवान रहेंगे तैनात

300 सशस्त्र जवान रहेंगे तैनात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजारीबागसे मतदान कर्मियों का दल सोमवार को विधान सभा चुनाव को संपन्न कराने को लेकर डाड़ी प्रखंड पहुंचा। उनके पहुंचते ही डाड़ी बीडीओ सुधीर प्रकाश और जीपीएस आशिष पंडा ने मतदान कर्मियों को एक-एक करके प्रखंड के पांचों क्लस्टर किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा, किसान मजदूर उच्च विद्यालय गिद्दी सी, नव प्राथमिक विद्यालय गिद्दी सी वाशरी कॉॅलोनी, बालिका मध्य विद्यालय गिद्दी और मध्य विद्यालय रेलीगढ़ा में वाहनों के माध्यम से भेजा। वहीं हजारीबाग के डीएसपी एचएल रवि और गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद गिद्दी दुर्गा मंडप सामुदायिक भवन में चुनाव कराने के लिए चार दिनों से ठहरे पुलिस बल को भी पांचों कलस्टरों में भेजा। डीएसपी एचएल रवि ने बताया कि गिद्दी थाना क्षेत्र के 57 बूथों में मतदान कराने के लिए जिला पुलिस और आईआरबी के 300 सशस्त्र बल के जवान तैनात किए गए हैं। जो स्वच्छ, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान कराने के लिए सहयोग करेंगे। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ भी पुलिस बल के जवान मौजूद रहेंगे।