डकैती कांड में दो गिरफ्तार
गिद्दी | गिद्दीपुलिस ने गुरुवार को ओरमांझी थाना के कांड संख्या 92/14 के आरोपी वारिश इराकी को मनुवा से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद ने बताया कि मनुवा निवासी वारिश इराकी पर ओरमांझी थाना में डकैती का आरोपी है। उन्होंने बताया कि इसी मामले के एक और आरोपी मो. सद्दाम को पहले ही मनुवा से गिरफ्तार कर ओरमांझी पुलिस को सौंप दिया था।