जनसंपर्क किया
गिद्दी | आजसूके मांडू विधान सभा प्रभारी तिवारी महतो ने डाड़ी प्रखंड के पछाड़ी, कुरकुट्टा, बलसगरा में रविवार को जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने आगामी विधान सभा चुनाव में आजसू का साथ देने की अपील की। मौके पर गुड्डू सिंह, विनोद महतो, सलीम शहजादा, जीमल रैन, इंतियाज, शमीम, रियाज अंसारी, अफसर अंसारी, अनवर अली, हैयात अली आदि मौजूद थे।