छोटका चुंबा नापो में भाजपा की बैठक
गिद्दी | भाजपाकार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को छोटका चुंबा हेसालौंग पंचायत के नापों गावं में हुई। दोनों बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार महेश सिंह मौजूद थे। महेश सिंह ने कार्यकर्ता को विधान सभा की तैयारी में लग जाने को कहा। अंत में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया। इसके बाद कुमार महेश सिंह के पहल पर नापों गावं में मिले 25 केबीए का ट्रांसफार्मर का उद्घाटन ग्रामीण शिबू ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर, हुकुमनाथ महतो, चमन महतो, तोकेश सिंह रामू मुंडा, मोहर लाल महतो, केतर, दिनेश मुंडा आदि मौजूद थे।