शराब के विरुद्ध चलेगा अिभयान
गिद्दी | रेलीगढ़ामांझी टोला में रविवार को स्व. शिकारी मांझी फाउंडेशन की बैठक हुई। बैठक में संथाली समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। फाउंडेशन के निदेशक शंकर टुडू ने बताया कि समाज के लोगों में बढ़ रहे शराब सेवन पर रोक लगाने के लिए समाज के लोगो को जागरूक किया जाएगा। इसके अलावे समाज के लड़कियां महिलाओं का पलायन रोकने के लिए उनको सिलाई, कढ़ाई, कपड़ा बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वह यहीं रहकर रोजगार कर सकें। अंत में संथाली समाज के बच्चों को शिक्षित करने की बात कही गई। इस अवसर पर सुषमा देवी, कल्पना देवी, आशा देवी, सारो देवी, कौशल्या देवी, शशिकला देवी, सुगामनी देवी, बसंती देवी, आशा कुमारी, नमिता कुमारी, शांति देवी, सुनीता, किरण, लीलमुनी देवी आदि मौजूद थीं।