- Hindi News
- शिक्षकों का दो दिन सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय
शिक्षकों का दो दिन सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय
शिक्षकों का दो दिन सामूहिक अवकाश पर जाने का निर्णय
गिद्दी | अखिलझारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ डाड़ी की बैठक गुरुवार को गिद्दी में हुई। बैठक में संघ के निर्देशानुसार 19 20 सितम्बर को डाड़ी प्रखंड के सभी शिक्षकों को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया गया। साथ ही शिक्षकों से दो दिनों के अवकाश में रहने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता गोपाल राम ने की। मौके पर रविन्द्र सिंह, इन्द्र देव यादव, विनय प्रसाद, देवनारायण राम, लक्षु पाहन , सुरेश प्रसाद, मनोहर प्रसाद, प्रदीप प्रसाद, बालेश्वर मुंडा आदि मौजूद थे।