पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीसीएल कोयला खदान शिक्षक मोर्चा ने की बैठक

सीसीएल कोयला खदान शिक्षक मोर्चा ने की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीसीएलकोयला खदान शिक्षक मोर्चा अरगड्डा क्षेत्र की बैठक विवेकानंद उच्च विद्यालय रेलीगढ़ा में गुरुवार को हुई। बैठक में केंद्रीय महामंत्री बीके सिंह मौजूद थे। इस दौरान आगामी 21 सितंबर को धनबाद में होने वाले केंद्रीय कमेटी की बैठक को सफल बनाने के लिए अधिकाधिक लोगो की भागीदारी कराने का निर्णय लिया गया। कहा गया कि कोल इंडिया का एक शिफ्ट मंडल प्रधानमंत्री कोयला मंत्री से मिलकर शिक्षकों को केंद्रीय वेतनमान सेवानिवृृत्ति लाभ देने की मांग करेगी। बैठक की अध्यक्षता राज कुमार मिश्र ने की।

इस मौके पर सचिव जयप्रकाश पांडे, मधुसूदन उपाध्याय, गुलाब प्रसाद, नागेंद्र सिंह, सुदामा प्रसाद, पूर्णिमा देवी, दिलीप सिंह, राम विनोद सिंह, मनोज सिन्हा आदि मौजूद थे।