हज के लिए चार लोग हुए रवाना
हज के लिए चार लोग हुए रवाना
गिद्दी | डाड़ीप्रखंड के होसिर गांव से बुधवार को चार लोग मो. शहादत, मैनुलिसा, अल्लाउद्दीन अंसारी, अंजुम बानो हज के लिए रवाना हुए। इसके पूर्व होसिर में एक मिलाद कर उनके सकुशल वापसी के लिए दुआ मांगी गई। ग्रामीणों ने बताया कि चारों लोग गुरुवार को रांची से जद्दा जाएंगे। इस अवसर पर मौलाना हदीशुल कादरी, हाजी खलील, हाजी कलीमुद्दीन, हाजी किनु, हाजी मुख्तार, अब्दुल जब्बार, मो. फारूख, मुस्तकीम अंसारी, हकीम अंसारी, अब्दुल कुदूस सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
फोटो 32 हज के लिए रवाना होते लोग