- Hindi News
- गिद्दी सी लोकल सेल समिति ने ट्रांसपोर्टिंग ठप कराई
गिद्दी सी लोकल सेल समिति ने ट्रांसपोर्टिंग ठप कराई
सभा को संबोधित करते वक्ता मौजूद जनसमूह।
भास्कर न्यूज | गिद्दी
गिद्दीसी लोकल सेल समिति ने गुरुवार की सुबह साढ़े सात बजे गिद्दी सी चेक पोस्ट के पास ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप करा दिया। समिति के सदस्य ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाले डंपरों में कोयला लोडिंग करने की मांग कर रहे थे। इस दौरान समिति के सदस्यों ने चेक पोस्ट के सभा भी की। सदस्यों ने कहा कि कई वर्षों से गिद्दी सी लोकल सेल चल रहा है। इससे हजारों मजदूरों का रोजगार चलता है। परंतु प्रबंधन की गलत नीति के कारण सेल में गाडिय़ां कम लगने लगी है। जिसके कारण मजदूरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति आन पड़ी है। जिसे देख समिति ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाले डंपरों में कोयला लोडिंग करने की मांग कर रही है। जब तब मजदूरों का डंपरों में कोयला लोडिंग करना तय नहीं होता तब तक ट्रांसपोर्टिंग में चलने वाली डंपरों में पेलोडर लोडिंग बंद रहेगा। इस अवसर पर बवील रैन, प्रेमचंद महतो, दौलत महतो, अब्दुल जब्बार, मो. जैनुल, विगु अंसारी, मो. ताज, खेमनाथ महतो, महा तुरी, लोविंद करमाली, विनोद महतो, मोजिम, संजय राम, सुरेश महतो, नंदकुमार महतो, कुदूस अंसारी, नेमन यादव, गोपाल राम, मो. असलम, धनु महतो, हुकूमनाथ महतो, शिवजी बेसरा, नागेश्वर महतो, मोबिन अंसारी, किशोर राम, रति महतो सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
फोटो33 सभा को संबोधित करते वक्ता