पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिद्दी सी में भाजपा डाड़ी प्रखंड की बैठक

गिद्दी सी में भाजपा डाड़ी प्रखंड की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी-सीवर्कर्स क्लब में भाजपा डाड़ी प्रखंड की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता रंजीत सिन्हा मौजूद थे। इस दौरान आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया। चुनाव में अच्छे परिणाम के लिए 10 दिनों के अंदर प्रखंड के 14 पंचायतों का सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 21 सितंबर को बलसगरा, हुआग, होन्हेमोढ़ा, रबोध पंचायत का सम्मेलन कराने का निर्णय भी लिया गया। अध्यक्षता हुकुमनाथ महतो ने की। मौके पर बसंत सिन्हा, पुरुषोत्तम पांडेय, सतीश सिंह, दीपक झा, बृजकिशोर पाठक, मुन्ना त्रिपाठी, निक्कू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, गणेश साव, खेमलाल यादव, गुलचंद महतो, लखन प्रसाद, उमेश प्रकाश सिंह, नारायण महतो, राजू साव, रोहित शर्मा, सुजीत राम, रामविलास महतो आदि मौजूद थे।