- Hindi News
- बरकाकाना के केंद्रीय कर्मशाला और गिद्दी क्षेत्र में धूमधाम से हुई पूजा अर्चना
बरकाकाना के केंद्रीय कर्मशाला और गिद्दी क्षेत्र में धूमधाम से हुई पूजा-अर्चना
बरकाकाना : क्षेत्र के केंद्रीय कर्मशाला परिसर के इंजन शाॅप, स्ट्रक्चर शाॅप, मशीन शाॅप, हैवी रिपेयर शाॅप, आटो शाॅप, टायर शाॅप, ट्रांसमिशन शाॅप, सेटेलाइट विभाग, विद्युत विभाग आदि स्थानो पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किया गया। इसके अलावे केंद्रीय भंडार, सीएमपीडीआई बरकाकाना, रेलवे कंट्रोल आफिस, आईडब्लू, कैरेज, स्टेशन आदि जगहो पर भी मूर्ति स्थापित कर पूजा अर्चना की गयी। केंद्रीय कर्मशाला मुख्य द्वार में पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन किया गया। गिद्दी : गिद्दी कोयलांचल में विश्वकर्मा पूजा पर बीएलजी कंपनी गिद्दी वाशारी में चलंत झांकी देखने को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके अतिरिक्त रेलीगढ़ा, गिद्दी सी, गिद्दी परियोजना, गिद्दी अस्पताल, हेसालोंग तथा गैराजों में भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा अर्चना की गई। गिद्दी वाषरी में भोग प्रसाद के वितरण की शुरूवात पीओ आरके मिश्रा ने किया।