पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीआईजी ने किया थाने का निरीक्षण

डीआईजी ने किया थाने का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीआईजीहजारीबाग रेंज के परमेश्वर रविदास ने गुरुवार को गिद‌्दी थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने के अभिलेखों की जांच की। इस दौरान डीआईजी ने कहा कि औचक निरीक्षण का उद्देश्य पदाधिकारी जवानों का मनोबल बढ़ाना है।

डाड़ी गिद्दी थाना का नया भवन बनकर तैयार है। फिर भी यहां के जवान काफी कठिनाई से रह रहे हैं। जल्द ही उनकी कठिनाइयां दूर कर दिया जाएगा। डीआईजी ने कहा कि हजारीबाग जिले में कोयले की तस्करी करने वाले कुछ लोग वर्षा खत्म का इंतजार कर रहे हैं। ताकि कोयले की तस्करी शुरू की जा सके। इसमें शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। जिले में किसी भी कीमत पर कोयले की तस्करी होने नहीं दी जाएगी। उन्होंने दुर्गा पूजा पर्व त्यौहार को देखते हुए पुलिस सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने की बात कही। साथ ही दुर्गा पूजा के आयोजकों से पंडाल मेले में सीसीटीवी लगाने का अनुरोध किया। इस अवसर पर हजारीबाग डीएसपी हीरा लाल रवि, गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद, एसएन उरांव, निर्मल सिंह, बीके सिंह, सिद्धेश्वर झा आदि मौजूद थे।



फोटो49 पत्रकारों से बात करते डीआईजी डीएसपी