दो विद्यालय को मिला बेंच-डेस्क
गिद्दी | पंचायतसमिति के 13वीं वित्त मद से मंगलवार को मिश्राइन मोढ़ा पंचायत के मध्य विद्यालय रिकवा नव प्राथमिक विद्यालय मांझी टोला लठिया को 10-10 बेंच-डेस्क मिला। बेंच-डेस्क मिश्राइन मोढ़ा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य भीम प्रसाद बेदिया ने दिया। पंसस ने कहा कि बेंच-डेस्क मिलने से बच्चों को बैठ कर पढ़ाई करने में सहुलियत होगी। मौके पर मुखिया दासो मरांडी, राधा कृष्ण महतो, राजदेव कुमार महतो, कमलेश तुरी, सुषमा रानी एक्का, तालो मरांडी आदि मौजूद थे।