पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बरकाकाना : विदाई समारोह का आयोजन

बरकाकाना : विदाई समारोह का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरकाकाना | डीएवीबरकाकाना स्कूल परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें डीएवी के क्षेत्रीय निदेशक झारखंड जोन टू के एसआर मोडगिल को भावपूर्ण विदाई दी गई। शुरुआत प्राचार्या उर्मिला सिंह ने एसआर मोडगिल को पुष्पगुच्छ श्रीफल भेंट कर किया। संचालन करते हुए प्राचार्या ने कहा कि मोडगिल एक शिक्षाविद् है और शिक्षा के क्षेत्र में इनके अनुभव से हम सभी लाभांवित होते रहेंगे। इस दौरान उपस्थित डीएवी कोडरमा के प्राचार्य ओपी यादव हजारीबाग प्राचार्य अशोक कुमार ने संयुक्त रूप से निदेशक को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वही डीएवी भरेचनगर प्राचार्य एमके मिश्रा ने मोडगिल को बिरसा मुंडा जी का प्रतिक चिह्न भेंट किया। मौके पर डीएवी रजरप्पा प्राचार्य एचके झा, आरा कुजू के आरके राय, तापिन साउथ के एसके मिश्रा, घाटो के किरण यादव, गिद्दी के एके सिन्हा, सरैया के निशिकांत कार, उरीमारी के जी सिंह, चतरा के सैयद अहमद, केदला के एनपी यादव सहित बरकाकाना स्कूल परिवार के सदस्य मौजूद थे।