- Hindi News
- पतिराम मांझी की पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप
पतिराम मांझी की पत्नी ने लगाया मारपीट का आरोप
सुईयाडीह में सामाजिक बहिष्कार का मामला
टोंगीपंचायत के सुइयाडीह में पतिराम मांझी का सामाजिक रूप से बहिष्कृत करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
पतिराम मांझी के प|ी सावित्री देवी मंगलवार की सुबह गिद्दी थाना पहुंच गांव के दर्जनों लोगो पर मारपीट, छिनतई करने के साथ-साथ परिवार वालों को जान से मार देने की धमकी देने का आरोप लगाया है। सावित्री देवी ने अपने लिखित शिकायत में कहा है कि सुबह में वह अपने घर पर थी। इतने में सोहराय किस्कू, रस्का मांझी शिकारी मांझी, सोना राम मांझी का परिवार, सुनील किस्कू, प्रेम किस्कू, किशुन मुर्मू अन्य लोग घर में प्रवेश कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण करने की बात कहते हुए मेरे साथ मारपीट करने लगे।
इस दौरान मेरे गले से सोने का चेन भी छीन ली। जाते-जाते बिजली पानी लेने से मना करते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं दूसरी ओर सुईयाडीह ग्रामीणों का कहना है कि चापानल में पानी भरने को लेकर महिलाओं के बीच नोक झोंक हुई है। गांव के किसी व्यक्ति ने पतिराम मांझी के परिवार के साथ मारपीट नहीं की है। शिकायत मिलते ही गिद्दी पुलिस सुईयाडीह गांव जाकर जांच पड़ताल किया और ग्रामीणों को कानून अपने हाथ में लेने पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उल्लेखनीय है कि गांव का सामूहिक फंड हड़पने का आरोप लगा ग्रामीणों ने सोमवार को गांव में एक बैठक कर पतिराम मांझी का सामाजिक रूप से बहिष्कृत करने का फैसला किया था।