27 तक बकाया भुगतान का आश्वासन
गिद्दी | झामुमोके बैनर तले गिद्दी सी निजी सुरक्षाकर्मी महाप्रबंधक के बीच मंगलवार को अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय में वार्ता हुई। वार्ता में निजी सुरक्षाकर्मियों के छह माह से बकाया वेतन सहित अन्य मांग पर चर्चा की गई। जिसके बाद महाप्रबंधक एसएस अहमद ने 27 सितंबर तक निजी सुरक्षाकर्मियों का बकाया वेतन भुगतान करवाने का आश्वासन दिया। साथ ही बाकी मांगो पर दुर्गा पूजा के बाद प्रयास करने को कहा। मौके पर अरगड्डा सुरक्षा पदाधिकारी लक्ष्मी नारायण महतो, लखनलाल महतो, शिवजी बेसरा, मुखलाल बेदिया, शमशूल हक, अशोक प्रजापति, मुकेश महतो, भैरो महतो, श्यामलाल बेदिया, सतेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।