आंदोलन को तेज करने का निर्णय
गिद्दी | गिद्दीसी चेक पोस्ट के समीप सोमवार को गिद्दी सी लोकल सेल समिति की बैठक हुई। बैठक में परियोजना में चलने वाली ट्रांसपोर्टिंग के डंपरों में मेनुअल लोडिंग की मांग को ले चल रहे आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने बताया कि जब तक डंपरों में मजदूरों द्वारा मेनुअल लोडिंग की मांग पूरी नहीं होती तब तक ट्रांसपोर्टिंग का कार्य किसी भी कीमत पर शुरू नहीं होने दिया जाएगा। बैठक के क्रम में आजसू के मांडू विधान सभा प्रभारी तिवारी महतो ने आंदोलन का समर्थन करने की बात कही। मौके पर हुकुमनाथ महतो, विनोद महतो, नेमन गोप, सुजीत महतो, लोविंद करमाली, अहमद काजिम, संजय राम, दिनेश महतो, दिनेश्वर महतो, मो. असलम, रूपलाल चौधरी, महेंद्र महतो, कृपाशरण महतो, मो. कुदूस, एनुल, मो. सगीर आदि मौजूद थे।