- Hindi News
- सीओ ने कब्रिस्तान घेराबंदी स्थल का किया निरीक्षण
सीओ ने कब्रिस्तान घेराबंदी स्थल का किया निरीक्षण
डाड़ीप्रखंड के बीडीओ सह सीओ सुधीर प्रकाश ने गिद्दी कब्रिस्तान धेराबंदी विवादित स्थल का सोमवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में सीओ ने दोनों समुदाय से बात की। बाद में दस दिनों के भीतर प्रशासन की उपस्थिति में दोनों समुदाय के 10-10 प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मामला को सुलझाने का निर्देश दिया। मौके पर गिद्दी थाना प्रभारी कमलेश प्रसाद, सैनाथ गंझू, पुरुषोत्तम पांडेय, पप्पू सिंह, महादेव महली, आशीष करमाली, सरजू महली, रामवृक्ष मुंडा, अब्दुल जलील, अनवर खान, अब्दुल गफ्फार, मो. शमशूल हक उपस्थित थे।