जीएम के साथ झाड़ू लगाए अधिकारी
गिद्दी| दुर्गापूजा के मद्देनजर काॅलोनी वासियों ने ठेकेदार राजू गुप्ता के मदद से रेलीगढ़ा पक्का धौड़ा सड़क की साफ-सफाई करवाई। धनेश्वर तुरी धनंजय सिंह ने बताया कि एमपीआई वासियों के लिए रेलीगढ़ा दुर्गा मंडप जाने का यह मुख्य सड़क है। परंतु इसपर गंदगी का अंबार लगा हुआ था। जिससे लोगों को आने जाने में काफी दिक्कतें हो रही थी। मौके पर पंसस शमशाद अहमद, धनेश्वर तुरी, धनंजय सिंह, ललित सहाजरा, नंदकिशोर सिंह, सुशील सिंह, सन्नी सिंह मौजूद थे।
स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्णय
गिद्दी| बालक मध्य विद्यालय गिद्दी में सोमवार को बाल संसद शिक्षकों की बैठक हुई। बैठक में स्वच्छ भारत निर्मल भारत के तहत विद्यालय के सभी बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापक दीपाली चटर्जी, राजेश सिंह, डेविड मरांडी, आशीष दत्ता, अनीता कुमारी, अनीता देवी, उर्मिला देवी, मंजू महली, गीता देवी बाल संसद के पदाधिकारी मौजूद थे।
सड़क की सफाई करती मुखिया संध्या देवी अन्य।
महाप्रबंधक कार्यालय में यूनियन नेताओं के साथ झाड़ू लगाते जीएम अजीत चौधरी।
भास्कर न्यूज | रजरप्पा
प्रधानमंत्रीनरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत सोमवार को महाप्रबंधक कार्यालय की सफाई की गई। जिसमें रजरप्पा जीएम अजीत चौधरी के साथ कई अफसर यूनियन नेताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान सीसीएल अफसरों के साथ विभिन्न मजदूर संगठन के नेताओं ने महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में झाडू लगाकर सफाई की। इस अभियान में महिलाकर्मियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। मौके पर जीएम ने कहा कि सीसीएल परिवार के सदस्य होने के नाते हम सभी का कर्तव्य बनता है कि अपने खदानों, वर्कशॉप, कार्यालय सहित आसपास के विद्यालय और हॉस्पिटल के अलावे आसपास के क्षेत्रों की निरंतर सफाई करें। इससे पूर्व, दिन में जीएम कांफ्रेंस हॉल में हुए द्विपक्षीय बैठक में तय किया गया कि गांधी जयंती के मौके स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को शपथ दिलाई जाएगी। बैठक रजरप्पा जीएम के अलावे एसओपी एसी पात्रा, एसओसी पी मारीक, एसओईएंडएम बीके साहू, एसओएम बीके साहू, एसओसीपी अरुण कुमार, सीनियर मैनेजर पर्सनल जीएस सान्याल, सीनियर मैनेजर सिविल बीएन पाठक के अलावे आंचल श्रीवास्तव, पीएन शर्मा, एएन सिंह, एएनएल शर्मा और यूनियन नेताओं में किशोरी प्रसाद, के नायक, सुखसागर सिंह, र