पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सड़क पर गिरा 33 हजार वोल्ट का तार घंटों खड़े रहे वाहन

सड़क पर गिरा 33 हजार वोल्ट का तार घंटों खड़े रहे वाहन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी-नयामोड़हेसालौंग पंप के आगे सोमवार की रात एक बजे सड़क पर झारखंड विद्युत बोर्ड की 33 हजार वोल्ट की बिजली प्रवाहित तार गिर जाने से घंटों सड़क पर वाहन खड़े रहे। बाद में गिद्दी थाना प्रभारी मनोज कुमार ने विभाग को खबर दी। इसके बाद बिजली काटकर तार हटवाया गया। बताया जाता है कि रात एक बजे सड़क पर आग की लपट उठता देख सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि थोडी सी लापरवाही बरतने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। उन्होंने विभाग के अधिकारी से गिद्दी-नयामोड़ सड़क के ऊपर से गुजरी तार के नीचे गार्ड वायर लगाने को भी कहा है।

खबरें और भी हैं...