पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • असंगठित मजदूरों ने गिद्दी परियोजना कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

असंगठित मजदूरों ने गिद्दी परियोजना कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी| बिहारकोलियरी कामगार यूनियन के तत्वावधान में मंगलवार को गिद्दी परियोजना के असंगठित मजदूरों ने आठ सूत्री मांग को ले गिद्दी परियोजना कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन स्थल पर सभा भी की गई। सभा को संबोधित करते हुए बीसीकेयू के कार्यकारी अध्यक्ष मिथिलेश सिंह ने कहा कि कोयला मंत्रालय ने एक जनवरी 2013 से कोल इंडिया में स्थाई रूप से कार्यरत मजदूरों को हाई पावर कमेटी के फैसले के अनुरूप वेतन एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया है। परंतु सीसीएल प्रबंधन ने आज तक इसे लागू नहीं किया। गिद्दी प्रबंधन असंगठित मजदूरों को हाई पावर कमेटी के फैसले के अनुरूप वेतन अन्य सुविधाएं दे, अन्यथा उग्र आंदोलन होगा। सभा को सैनाथ गंझू, कामेश्वर सिंह आदि ने भी संबोधित किया। सभा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल ने गिद्दी प्रबंधन को आठ सूत्री मांग पत्र सौपा। इसके पूर्व असंगठित ठेका मजदूर गिद्दी एसओएम कार्यालय में एकत्रित होकर जुलूस की शक्ल में गिद्दी परियेजना कार्यालय पहुंचे। सभा की अध्यक्षता गौतम बनर्जी ने किया। इस अवसर पर सुनील सिंह, ललन सिंह, अशोक मिश्रा, बलिंदर सिंह, सुदामा राय, धनंजय सिंह, राजकुमार चौधरी, बैजनाथ यादव, अनिल लाल, राजेंद्र यादव, संजय यादव, सुरेश बेदिया, बिरू मांझी, छोटन करमाली, टेकलाल बेदिया, सिकंदर बेदिया, राजो साव, जिय प्रसाद, लाला उरांव, शंकर महतो, सुनील बेदिया, तलेवर महतो, सहदेव यादव, सुनील हंासदा, जमीर मुंडा, नरेश, विजय आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...