बलसगरा में डांस प्रतियोगिता आयोजित
गिद्दी | भीमनगर बलसगरा में सरस्वती पूजा के अवसर पर डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। डांस प्रतियोगिता में कुल आठ ग्रुप ने भाग लिया। जिसमें फाइटर क्लब बलसगरा के अनिकेत ग्रुप प्रथम और गब्बर ग्रुप हेसागढ़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओें को भाजपा डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष वकील महतो ने पुरस्कृत किया। मौके पर वकील महतो ने कहा एेसे कार्यक्रम से बच्चों में नृत्य के प्रति रूझान बढ़ता है। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्धाटन वकील महतो ने दीप प्रज्जलित कर किया। इस अवसर पर वरूण कुमार, दीपक राम, अजय राम, बादल कुमार, मिथुन कुमार, संदीप कुमार, आनंद कुमार, शिव कुमार, सुरज कुमार, कुलदीप कुमार, राजेश, प्रशांत, सनी, संतोष, रोहित, अमन, सचिन, विजेंद्र, सोनु आदि मौजूद थे।