मासस का 16 को रांची में होनेवाले प्रदर्शन स्थगित
गिद्दी| गिद्दीसी वाशरी काॅलोनी में रविवार को मार्क्सवादी समन्वय समिति डाड़ी प्रखंड की बैठक हुई। इसमें 12 सूत्री मांग को लेकर आगामी 16 फरवरी को रांची मुख्यालय में होने वाले प्रदर्शन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में हजारीबाग जिला सचिव देवचंद महतो ने कहा कि सीसीएल के सीएमडी के निर्देश पर जीएम पर्सनल ने 15 फरवरी को मासस के एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए बुलाया है।
इस कारण से मासस का 16 फरवरी को होने वाले प्रदर्शन को स्थगित कर दिया गया है। सकारात्मक वार्ता नहीं होने पर पुनः प्रदर्शन का दिन तय किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता उमेश राम ने की। इस अवसर पर सैनाथ गंझू, आरडी मांझी, मथुरा प्रसाद, लोदो मुंडा, अमृत राणा, कैलाश महतो, बहादुर बेदिया, सुंदरलाल बेदिया, सईद अंसारी, ललीत महतो, निर्मल महतो, हरखु बेदिया, रामकिशुन मुर्मू, इस्लाम अंसारी, धनु महतो, जगदीश महतो, हरि प्रसाद, जैनुल अंसारी मौजूद थे।