कन्या मवि में बाल संसद गठित
गिद्दी। गिद्दीराजकीय कन्या मध्य विद्यालय में बाल संसद गठित की गई। इसमें अध्यक्ष अजय लकड़ा, प्रधानमंत्री गीता कुमारी, उप प्रधानमंत्री उमेश बेदिया, स्वास्थ्य मंत्री सिमरन मिंज, उप स्वास्थ्यमंत्री श्रद्धानंद कुमार, स्वच्छता मंत्री भारती कुमारी, उप स्वच्छता मंत्री बाॅबी कुमारी, सुरक्षा और न्यायमंत्री मोहित लकड़ा, उप सुरक्षा और न्यायमंत्री अभिषेक कुमार, पोषण मंत्री काजल कुमारी, उप पोषण मंत्री राहुल कुमार, उपस्थिति मंत्री पम्मी कुमारी, उप उपस्थिति मंत्री रश्मि शर्मा, शिक्षा मंत्री कोमल शर्मा, उप शिक्षा मंत्री सोनी कुमारी, विकास मंत्री दिनेश साव, उप विकास मंत्री संतोषी कुमारी, खेलकूद और संस्कृति मंत्री कृति कुमारी, उप खेलकूद और संस्कृत मंत्री सोनम कुमारी, संचार और संपर्क मंत्री रवि शंकर साह, उप संचार और संपर्क मंत्री आरती कुमारी को बनाया गया है। बैठक की अध्यक्षता प्रभारी प्राधानाध्यापक ईश्वर राम ने किया। इस अवसर पर महाबीर हजाम, निरूपमा कुमारी, रेणु बाला, स्मिता आदि मौजूद थे।