गिद्दी में हुआ डब्लूडब्लूई रस्लमेनिया का आयोजन
गिद्दी| सरस्वतीपूजा के अवसर पर गांधी चौक स्थित पूजा पंडाल प्रांगण में शनिवार की देर शाम डब्लूडब्लूई रस्लमेनिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रेस्लरों के बीच बांटे गए चार ग्रुप में घंटों चले फाइटिंग का उपस्थित महिला, पुरूष और बच्चों ने खूब मजा लिया। पहले ग्रुप में जाॅन सिना की भूमिका निभा रहे सामु ने सेथ राॅलिंसकेन की भूमिका निभा रहे आनंद को हराया। वहीं दूसरे ग्रुप में डीन एम्ब्रोस भूमिका निभा रहे सौरभ रोय सिंड ने ब्रेय वाइट की भूमिका निभा रहे अजय को हराया। जबकि तीसरे ग्रुप में रोमन रिंग्स की भूमिका निभा रहे विमल ने केन की भूमिका निभा रहे अनोज को पराजित किया। वहीं चौथे ग्रुप में अंडर टेकर की भूमिका निभा रहे रिशु अविनाश ने स्टिंग की भूमिका निभा रहे प्रदीप को हरा कर अपने ग्रुप का विजेता बना। प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका अजय और अभिषेक ने निभाई।
चौथी बार फाइटिंग देखने के लिए गांधी चौक में शाम से ही लोगों की भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। रात करीब सात बजे जैसे ही पटाखे की आवाज के साथ रेस्लर पंडाल के सामने बनी रिंग स्थल पहुंचे लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। युवकों ने बताया कि रिंग बनाने में हजारों रूपए का खर्च आया है। रेसलिंग का संचालन रिशु अविनाश ने किया। जबकि फाइट में चैंपियन रहने वालों के लिए बेल्ट यूएसए से मंगाया गया था। चैंपियनशिप को सफल बनाने में सरस्वती पूजा समिति गांधी चौक गिद्दी के सदस्यों के समेत मुन्ना प्रसाद, दीपक, लक्ष्मण रवि, गणेश, विशाल, दिनेश, रामकुमार शामिल हैं।