अरगड्डा एरिया का भविष्य उज्जवल: पीके तिवारी
गिद्दी| अरगड्डाक्षेत्र का भविष्य काफी उज्जवल है। क्षेत्र में असनागढ़ा, हेसालौंग, चानो-रिकवा, अरगड्डा ओपेन कास्ट जैसी कई परियोजना खुल जाने के बाद आने वाले वर्षों में अरगड्डा क्षेत्र 5 मिलियल टन कोयला का उत्पादन करेगा। यह बात सीसीएल के डायरेक्टर टेक्निकल आॅपरेशन प्रदीप कुमार तिवारी ने शुक्रवार को गिद्दी पांच नंबर साइडिंग, गिद्दी सीएचपी और चालू खदान के निरीक्षण के दौरान कही। डीटीओ ने बताया कि सीसीएल वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से अधिक उत्पादन करेगी। वर्तमान में सीसीएल का ग्राेथ 11.6 फीसदी है, जो पिछले वर्ष से अधिक है। साथ ही अरगड्डा क्षेत्र भी अपने लक्ष्य से अधिक उत्पादन करेगी।
मौके पर टीएस मनोज सान्याल, अरगड्डा महाप्रबंधक एके सिंह, स्टाॅफ आॅफिसर रामेश्वर ओझा, उमेश शर्मा, एससी सिंह, आइबी प्रसाद, सेफ्टी आॅफिसर भरत दुबे आदि मौजूद थे।
सीसीएल के डीटीओ ने साइडिंग और चालू खदान का किया निरीक्षण