मारपीट में दो महिला घायल
गिद्दी | गिद्दीनवादा खटाल स्थित कुएं पर बर्तन धोने के दौरान दो महिलाओं के बीच मारपीट हो गई। जिसमें मुनी यादव की प|ी बच्ची देवी घायल हो गई। बच्ची देवी ने कहा कि वे कुएं पर बर्तन धो रही थी इतने में पड़ोसी कामेश्वर यादव की प|ी उसकी लड़कियां कुएं पर नहीं आने की बात कह मारपीट करने लगी और कान की बाली खींच दिया जिससे उसका कान कट गया। वहीं कामेश्वर की प|ी ने बताया कि बच्ची देवी ने उसकी लड़की को पत्थर से मार दिया जिससे वह घायल हो गई है। इस संबंध में थाना को सूचना दे दी गई है।