पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बैंक अधिकारी बन ठगे 18 हजार रुपए

बैंक अधिकारी बन ठगे 18 हजार रुपए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गिद्दी |गिद्दी सीपरियोजना के बिजली विभाग में कार्यरत सीसीएल कर्मी जय प्रकाश राम के बैंक आॅफ इंडिया गिद्दी सी के खाता से बैंक अधिकारी बन बिना एटीएम के 18,163 रुपए की ठगी की गई है। इस संबंध में जय प्रकाश राम ने गिद्दी थाना का सूचना दे दिया है। उन्होंने बताया कि विगत 30 अगस्त को आरबीआई का अधिकारी बन एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर फोन कर कहा कि उसके एटीएम का पिन नंबर बदल दिया गया है। यह कह कर व्यक्ति ने नया कोड नंबर देने की बात कही। इसके बाद उसने एटीएम के अंतिम सात अक्षर की जानकारी ली साथ ही पिन नंबर भी मांग लिया। इसके बाद 12 सितम्बर की सुबह में उसके मोबाइल में 190, 505, 1313, 1500, 1100, 4000, 4000, 5555 रुपए की निकासी हो जाने का मैसेज गया। साढ़े तीन माह के भीतर साइबर क्राइम के जरिए गिद्दी सीएचपी कर्मी चंदन के नौ हजार तथा पुनीत ठाकुर के 28 हजार, रेलीगढ़ा सीसीएल कर्मी गोपाल के 33 हजार तथा सीसीएल कर्मी कंचन के खाता से 25 हजार रुपए की ठगी बैंक अधिकारी बन की जा चुकी है।